बिश्नाह के चोरली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर तेजधार हथियार से हमला
जम्मू, 25 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू जिले के बिश्नाह क्षेत्र के चोरली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर तेजधार हथियार से कथित हमले का मामला सामने आया है।
आरोप है कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला किया जिसमें एक युवक, उसकी पत्नी और मां घायल हो गए।
घायलों की पहचान शुभम वर्मा (32), पुत्र तिलक राज, उनकी पत्नी सोनाली वर्मा (30) और उनकी मां शुषमा देवी (52) पत्नी तिलक राज, निवासी चोरली रोड, बिश्नाह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर परिवार के घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला किया। घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शुषमा देवी को बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया।
फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हमलावरों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आईl
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता