लगातार हो रही इस बारिश ने जम्मू स्मार्ट सिटी और जम्मू नगर निगम की पोल खोल के रख दी है

 

जम्मू , 21 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में इस समय मौसम काफी ज्यादा खराब चल रहा है। जम्मू में भी बारिश देर रात से हो रही है। लगातार हो रही इस बारिश ने जम्मू स्मार्ट सिटी और जम्मू नगर निगम की पोल खोल के रख दी है।

जानकारी के अनुसार जिला जम्मू के वार्ड नंबर 32 मुंशी चक, अमन विहार, गोल गुजराल और वार्ड नंबर 40 में कबीर कॉलोनी, गुरु रविदास जी मंदिर टेंपल की सड़कें और गलियां स्विमिंग पूल बने हुए हैं। लोगों को यहां से निकलने के लिए लगता है अब कश्ती मंगवानी पड़ेगी तभी वे अपने घर से बाहर निकाल पाएंगे।

जरूरी सामान खरीदने जाने के लिए भी लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने सरकार और मौजूदा विधायक और जम्मू स्मार्ट सिटी के सीईओ, जम्मू नगर निगम के कमिश्नर से अपील की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता