मढ़हीन बाइट्स का तीसरा संस्करण जारी, कॉलेज लाइब्रेरी को मिलीं 67 पुस्तकें
कठुआ, 07 अक्टूबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़हीन में कॉलेज न्यूजलेटर मढ़हीन बाइट्स के तीसरे संस्करण का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. डॉ.सुजाता सलाथिया तथा सम्मानित अतिथि जीएलडीएम कॉलेज हीरानगर की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रज्ञा खन्ना मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि सुजाता सलाथिया ने न्यूजलेटर के प्रकाशन के लिए कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कॉलेज पुस्तकालय के लिए अर्थशास्त्र विषय की 67 पुस्तकें दान कीं। कॉलेज प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता ने न्यूजलेटर के प्रकाशन में योगदान देने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना की। संपादक प्रो. अनूप शर्मा और डॉ. मुनीषा देवी ने मढ़हीन बाइट्स के प्रमुख विषयों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया