जम्मू के कुंजवानी में दो ब्रांडेड जूतों के शोरूम में चोरी, छत पर लगे एसी के पंखे और अन्य सामान ले उड़े चोर

 

जम्मू,, 25 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू के कुंजवानी इलाके में नेशनल हाईवे पर स्थित जूतों के दो शोरूम में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दोनों शोरूम में सेंध लगाकर छत पर लगे एसी के पंखे और अन्य सामान चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दोनों शोरूम ब्रांडेड फुटवियर कंपनियों के बताए जा रहे हैं। चोरों ने शोरूम की छत पर लगे एयर कंडीशनर के पंखों सहित अन्य सामान को निशाना बनाया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

फिलहाल चोरी हुए सामान की कुल कीमत और मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता