बाग-ए-बाहु मंदिर में दानपात्र चोरी
Apr 12, 2026, 14:35 IST
जम्मू,, 12 अप्रैल (हि.स.)।
जम्मू के बाग-ए-बाहु वार्ड 48 स्थित बावा सुर्गल नाग देवस्थान में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चोर देर रात मंदिर में घुसकर दानपात्र (दान बॉक्स) उठाकर फरार हो गए। स्थानीय निवासी रत्न लाल और गिरधारी लाल ने बताया कि रात में सभी लोग सो रहे थे, इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया। दानपात्र में करीब 10 से 12 हजार रुपये की नकदी थी, जिसे चोर ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और लोगों ने बाग-ए-बाहु पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों पर रोक लगाने की मांग की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता