पोस्टर के माध्यम से नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का दिया संदेश

 


कठुआ, 09 अप्रैल (हि.स.)। महिला डिग्री काॅलेज कठुआ के ड्रग्स डी-एडिक्शन सेल एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श सेल द्वारा नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग गतिविधि के माध्यम से छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रचनात्मक पोस्टर तैयार किए, जिनमें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। पोस्टरों के माध्यम से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जयपाल सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ड्रग्स डी-एडिक्शन सेल एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श सेल के सदस्य उपस्थित रहे और छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त समाज बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया