खेओरा–डोडाज सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष, स्थानीय लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन
जम्मू, 16 सितंबर (हि.स.)।खेओरा–डोडाज सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोजाना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की दयनीय स्थिति के विरोध में आज स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ पीडीपी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुश्ताक भट्ट ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने और संबंधित विभाग एवं प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को विशेष रूप से बरसात के दौरान अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की कि खेओरा–डोडाज सड़क की स्थिति का तत्काल जायजा लेकर मरम्मत कार्य शुरू किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता