जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया
जम्मू, 26 मार्च (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों संभागों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जम्मू में आज कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कश्मीर संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की आशंका है। आज यानी वीरवार को जम्मू में मौसम सुहावना रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही।
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे आज कृषि गतिविधियों को स्थगित रखें। ट्रांसपोर्टरों, पर्यटकों और यात्रियों को खराब मौसम और हाईवे की स्थिति को देखते हुए यात्रा की प्लानिंग करने तथा ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। 27 मार्च को जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। लेकिन इसके बाद 28, 29 और 30 मार्च को दोनों संभागों में फिर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA