वेदों की ज्योति से जीवन आलोकित करने का संदेश

 


कठुआ, 08 अगस्त (हि.स.)। आर्य समाज मंदिर कठुआ में चल रहे 28वें अमृत कथा समारोह के पांचवें दिन पूजनीय गायत्री देवी ने वेदों की महिमा और ऋषि परंपरा पर प्रेरणादायी प्रवचन दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ज्ञानवर्धक विचारों का श्रवण किया।

उन्होंने कहा कि वेद ज्ञान का मूल स्रोत हैं और ऋषियों ने अपने तप, त्याग व साधना से मानवता को सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया।

उन्होंने सभी से सत्य, संयम, सेवा और श्रेष्ठ आचरण को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही भगवान राम और श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में आर्य समाज कठुआ के प्रधान बिशन भारती ने आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से कथा में सहभागिता की अपील की। अमृत कथा का आयोजन 4 से 15 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया