उपराज्यपाल ने द एशियन स्कूल जम्मू के छात्रों से मुलाकात की
Jul 31, 2026, 18:45 IST
जम्मू, 31 जुलाई(हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज लोक भवन में द एशियन स्कूल जम्मू के छात्रों से मुलाकात की।
युवा छात्रों से बातचीत करते हुए उपराज्यपाल ने उनके उत्साह और समर्पण की सराहना की और उनकी शैक्षणिक एवं भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह दौरा स्कूल के पाठ्यक्रम आधारित शैक्षिक कार्यक्रम का हिस्सा था जिसका उद्देश्य युवा मन को शासन संस्थानों से परिचित कराना और उनमें मूलभूत नागरिक मूल्यों को स्थापित करना है।
छात्रों के साथ स्कूल के अध्यक्ष अंकुश महाजन और प्रधानाचार्य अतुल एम सक्सेना भी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता