फिटनेस स्वस्थ जीवन और सामुदायिक भागीदारी का संदेश देगा कठुआ रन
कठुआ, 3 अक्टूबर (हि.स.)। फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले कठुआ रन का आधिकारिक एंथम शनिवार को उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने लॉन्च किया। यह रन 4 अक्टूबर को सुबह 6ः30 बजे कठुआ स्टेडियम से शुरू होगी।
इस अवसर पर उपायुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि कठुआ रन का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने नागरिकों, युवाओं और खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कठुआ रन फिटनेस, एकता और सामुदायिक भावना का उत्सव बनेगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। कठुआ रन 4 अक्टूबर को सुबह 6ः30 बजे कठुआ स्टेडियम से आयोजित होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया