सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ाईं
श्रीनगर, 21 जुलाई (हि.स.)। सरकार ने मंगलवार को कश्मीर डिवीज़न और जम्मू डिवीज़न के विंटर ज़ोन (सर्दियों वाले इलाकों) के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ा दीं।
शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू के अनुसार स्कूल 27 जुलाई को फिर से खुलेंगे। एक्स पर मंत्री ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों और उनके परिवारों की सुरक्षा और भलाई को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता मानते हुए कश्मीर डिवीज़न और जम्मू डिवीज़न के विंटर ज़ोन में सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 26 जुलाई 2026 तक बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल अब सोमवार 27 जुलाई 2026 को फिर से खुलेंगे।
मंत्रालय ने लोगों से सुरक्षित रहने, सतर्क रहने और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी एडवाइज़री का पालन करने का आग्रह किया। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करती हूँ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता