एआईआईएलएसजी के उप महानिदेशक ने जम्मू दौरे के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

 


जम्मू, 10 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान के उप महानिदेशक रवि रंजन गुरु ने जम्मू का दो दिवसीय दौरा कर यहां चल रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की समीक्षा की। अपने दौरे के दौरान उन्होंने जम्मू नगर निगम आयुक्त तथा शहरी स्थानीय निकाय निदेशक के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। बैठकों में आईसीबीपी, एसकेपी, सचिता अभियान, अमृत-2 सहित विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इन योजनाओं में एआईआईएलएसजी संस्थान की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नगर निकाय कर्मचारियों के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने शहरी विकास और प्रशासनिक सुधारों को लेकर सकारात्मक और सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की प्रतिबद्धता जताई। रवि रंजन गुरु ने जम्मू और श्रीनगर में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय निकायों को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए संस्थान निरंतर कार्य कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा