सोपोर के वदूरा में पोहरू नाले में डूबे एक नाबालिग लड़के का शव तीन दिन के लंबे तलाशी अभियान के बाद बरामद
सोपोर, 04 अगस्त (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र के वदूरा में पोहरू नाले में डूबे एक नाबालिग लड़के का शव मंगलवार को तीन दिन के लंबे तलाशी अभियान के बाद बरामद किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और सेना की टीमों द्वारा चलाए गए व्यापक तलाशी अभियान के बाद सोपोर के नौपोरा क्षेत्र से शव बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि वदूरा में पोहरू नाले में डूबने के बाद लड़का लापता हो गया था जिसके बाद तीन दिनों तक बचाव और तलाशी अभियान चलाया गया। मृतक की पहचान फुरकान रफीक हाजम के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता