कुलगाम में 37 वर्षीय एक मजदूर का शव मिला

 

कुलगाम, 30 सितंबर (हि.स.)। बुधवार को कुलगाम जिले के डी.एच. पोरा इलाके में 37 वर्षीय एक मजदूर का शव मिला।

एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव देखा और संबंधित पुलिस को सूचना दी जिसके बाद कुलगाम में नंदीमार्ग-नुम्बलन सड़क के पास मजदूर का शव मिला।

उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान डोबडाबन नंदीमार्ग निवासी करम दीन गोरसी के बेटे बशीर अहमद गोरसी (37) के रूप में हुई है। घटना का संज्ञान ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता