दाता सहदेव देवस्थल कटली में काटल राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल संपन्न

 


जम्मू, 24 नवंबर (हि.स.)। गांव कटली स्थित दाता सहदेव देवस्थल में अखिल भारतीय काटल राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दाता सहदेव के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन-पूजन से हुआ। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वार्षिक मेल के दौरान मंदिर कमेटी की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बिरादरी में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। वहीं विद्यार्थियों और युवाओं को शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा