जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर तनावपूर्ण
Mar 27, 2026, 17:15 IST
जम्मू, 27 मार्च (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को लेकर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा (बीजेबाईएम ) के कार्यकर्ताओं ने सिविल सचिवालय को घेरने का प्रयास किया।
घेराव के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मच गई। बीजेबाईएम कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी मांग नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से जुड़ी है और इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता