राजौरी में टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त, 2 साल के बच्चे समेत सात लोग घायल

 

राजौरी, 28 सितंबर (हि.स.)। सोमवार को राजौरी जिले के कंडी इलाके के मनूर गाला में एक टेम्पो के बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो साल के बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मनूर गाला के पास हुई जब टेम्पो चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे घायलों को बचाया और इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजौरी पहुंचाया।

घायलों की पहचान मोहम्मद अखलाक (18), मोहम्मद शब्बीर (30), अब्दुल गफूर (65), यास्मीन कौसर (25), बिरता देवी (28), दिलजीत सिंह (2) और मोहम्मद हनीफ (57) के रूप में हुई है।

घटना का संज्ञान ले लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता