राजौरी में पैसेंजर टेम्पो पलटने से आठ लोग घायल

 

जम्मू, 16 जुलाई (हि.स.)।

गुरुवार को राजौरी शहर में खांडली ब्रिज और जवाहर नगर के बीच चप्पड़ियन इलाके में एक पैसेंजर टेम्पो के पलटने से आठ लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि जेके02डीबी-9194 रजिस्ट्रेशन नंबर वाले टेम्पो का एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और घायलों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एसोसिएटेड हॉस्पिटल राजौरी पहुँचाया।

घायलों की पहचान रुबीना कौसर (22)पुत्री मोहम्मद आसिफ, वैद्य परेश (70), पूजा देवी (28) पुत्री तिलक राज, निशु शर्मा (12), पुत्री फलाल कुमार, मिसबा कौसर (6) पुत्री बरशित हुसैन, अभिलिश शर्मा (13) पुत्र फलाल कुमार, अशोक कुमार (43) पुत्र वेद प्रकाश और मोहम्मद आरिफ (26) पुत्र अब्दुल अज़ीज़ के रूप में हुई है।

ये सभी जमुला गाँव के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह