गांदरबल में नल्ला सिंध में डूबा किशोर, बचाव अभियान शुरू
Aug 23, 2026, 19:56 IST
गांदरबल, 23 अगस्त (हि.स.)। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के फतेहपोरा इलाके में नल्ला सिंध में एक किशोर डूब गया। एक अधिकारी ने बताया कि किशोर नदी में नहा रहा था तभी वह डूब गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सबसे पहले लड़के को डूबते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बचाव और खोज अभियान शुरू किया गया।
लड़के की पहचान मोहसिन मुख्तार (12) के रूप में हुई है जो गांदरबल के बमलूरा के रहने वाले मुख्तार अहमद लोन का बेटा है।
इस बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पूरी तरह पता नहीं चल पाया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता