रियासी में नाला पार करते समय किशोर बहा

 

रियासी, 12 अगस्त (हि.स.)।

रियासी ज़िले के चसाना इलाके के मलिकोट में एक 17 साल का लड़का नाला पार करने की कोशिश करते समय पानी के तेज़ बहाव में बह गया। एक अधिकारी ने बताया कि आज यह घटना तब हुई जब लड़का सांगलिकोट के पास ओमी नाला पार कर रहा था, वहाँ उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज़ बहाव में बह गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लड़के को खोजने के लिए तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया।

लड़के की पहचान मलिकोट निवासी मोहम्मद शरीफ़ के बेटे नवाज़ अहमद (17) के तौर पर हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह