राज्यसभा में तरुण चुघ की एंट्री-निर्विरोध जीत से भाजपा में जश्न, संगठन को मिलेगा नया संबल

 


कठुआ, 12 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ का मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचन भाजपा संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनके इस चयन को उनके मजबूत नेतृत्व, कुशल संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण की स्वीकृति माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व पार्षद व मंडल अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने तरुण चुघ को हार्दिक बधाई देते हुए इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि तरुण चुघ ने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और पंजाब में संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर और प्रभावी कार्य किया है। उनका यह निर्वाचन उनके अथक प्रयासों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। नेताओं ने विश्वास जताया कि राज्यसभा में उनकी सक्रिय उपस्थिति जनता की आवाज को मजबूती से उठाने में सहायक होगी और देश के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। कठुआ सहित पूरे जम्मू-कश्मीर का भाजपा परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है और तरुण चुघ के सफल संसदीय कार्यकाल की कामना कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया