15 सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज
जम्मू, 07 सितंबर (हि.स.)। प्रेमावतार एवं श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी महाराज 15 सितंबर को 11 दिवसीय प्रवास पर जम्मू पहुंचेंगे। उनके आगमन पर छन्नी और बाहु फोर्ट में भव्य स्वागत किया जाएगा जिसके बाद वे बावे वाली माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर मानव कल्याण, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।
प्रवास के दौरान जम्मू के अलावा राजौरी, अखनूर और खौड़ में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 17-18 सितंबर को दलहौड़ी (राजौरी), 19 सितंबर को अखनूर और 20 सितंबर को चमकलाल (खौड़) में प्रवचन होंगे। जम्मू क्लब में 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
श्री हरि कृपा सेवा समिति के प्रधान राजीव चाढ़क ने बताया कि कार्यक्रमों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया