सुनील शर्मा बोले- जम्मू-कश्मीर में बड़े स्तर पर हुए जनसांख्यिकीय बदलाव की जानकारी जुटाएगी केंद्र की उच्चस्तरीय समिति
जम्मू,, 11 अगस्त (हि.स.)।
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में हुए बड़े स्तर के जनसांख्यिकीय बदलावों की पूरी जानकारी जुटाने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है।
सुनील शर्मा के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय के दौरान जनसांख्यिकीय स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। केंद्र द्वारा गठित समिति इन बदलावों के कारणों, प्रभावों और संबंधित परिस्थितियों का विस्तृत अध्ययन करेगी।
उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में हुए जनसांख्यिकीय परिवर्तन से जुड़ी वास्तविक स्थिति की जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों से तथ्यों और आंकड़ों को जुटाकर उनका अध्ययन किया जाएगा।
सुनील शर्मा ने कहा कि केंद्र की यह पहल जम्मू-कश्मीर में जनसंख्या से जुड़े बदलावों को समझने और उनसे संबंधित पहलुओं की व्यापक जानकारी हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता