सिग्मा ऐप से छात्रों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
बनी, 08 सितंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज बनी में छात्रों को सिग्मा ऐप के पंजीकरण एवं उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को ऐप के माध्यम से फीडबैक देने, अपनी समस्याएं दर्ज कराने और छात्र सेवाओं तक आसानी से पहुंच बनाने की जानकारी दी गई।
सिग्मा के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने छात्रों को पंजीकरण व अकाउंट एक्टिवेशन की प्रक्रिया समझाते हुए जल्द पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नीना गुप्ता ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सिग्मा छात्र सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में निदेशक खेल डॉ. जे.एस. सूदन सहित कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया