कठुआ-बिलावर में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, 7 वाहन जब्त
कठुआ, 24 मार्च (हि.स.)। कठुआ पुजिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए कठुआ और बिलावर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 वाहनों को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत 2 डंपर और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं, जो बिना वैध अनुमति के निर्माण सामग्री (रेत आदि) की ढुलाई में संलिप्त थीं। पहली कार्रवाई में नागरी क्षेत्र में पुलिस टीम ने दो डंपर जेके08पी-4431 और जेके08आर-9950 को जब्त किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में बिलावर क्षेत्र में पुलिस ने 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं, जिनमें निर्माण सामग्री बिना परमिट के लदी हुई थी। सभी 7 वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया