एसटी2 संघर्ष समिति ने महाराजा हरि सिंह प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन

 

जम्मू,, 15 अप्रैल (हि.स.)।

एसटी2 संघर्ष समिति के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार तरीके से आवाज उठाई और सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि वे लंबे समय से अपने अधिकारों और सुविधाओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपील की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और जल्द समाधान निकाला जाए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे आने वाले समय में अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने सरकार से न्याय और उचित अधिकार प्रदान करने की मांग दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता