एसएसपी मोहिता शर्मा ने पीसीआर भवन कैंटीन और नाग देव मंदिर का किया उद्घाटन

 




कठुआ, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जिला पुलिस लाइन कठुआ में शनिवार को नए पीसीआर भवन, कैंटीन और नाग देव मंदिर का उद्घाटन किया गया। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने अन्य राजपत्रित एवं अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में इन सुविधाओं का उद्घाटन किया।

नए पीसीआर भवन के शुरू होने से कठुआ पुलिस की परिचालन एवं संचार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं नई कैंटीन से पुलिस जवानों को बेहतर कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा पुलिस लाइन परिसर में स्थापित नाग देव मंदिर से पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर एसएसपी मोहिता शर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। उन्होंने इन सुविधाओं को समय पर पूरा करने में जुटे अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया