एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने रक्षाबंधन पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कठुआ, 28 अगस्त (हि.स.)। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिले के लोगों, शहीदों के परिवारों, जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों तथा मीडिया जगत से जुड़े लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में एसएसपी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोगों की सेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने युवाओं से रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने की अपील की। एसएसपी ने जिलेवासियों के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया