एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

 


कठुआ, 15 अगस्त (हि.स.)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस ने जिला पुलिस कठुआ के सभी अधिकारियों एवं जवानों की ओर से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लोगों, आम नागरिकों, शहीद परिवारों, पुलिस कर्मियों तथा उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के दो प्रमुख विषय वंदे मातरम् के 150 वर्ष और विकसित भारत के लिए युवा शक्ति हैं। ये दोनों विषय देश की एकता, राष्ट्रभक्ति और युवा शक्ति के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

एसएसपी कठुआ ने उम्मीद जताई कि देशभक्ति और एकजुटता की भावना राष्ट्र में स्थायी शांति, प्रगति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने तथा एकता, अखंडता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया