श्रीनगर के बेमिना इलाके में दो समूहों के बीच झड़प, एक व्यक्ति की मौत
Apr 28, 2026, 13:19 IST
श्रीनगर, 28 अप्रैल (हि.स.)। श्रीनगर के बेमिना इलाके में खुमानी चौक पर एक हिंसक झड़प एक व्यक्ति की मौत के बाद घातक हो गई।
पुलिस के अनुसार यह घटना दो समूहों के बीच झगड़े से उपजी, जो बाद में तब बढ़ गई जब उनके रिश्तेदार इसमें शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान खुमानी चौक बेमिना के सैयद मंजूर के बेटे सैयद आदिल को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत जेवीसी बेमिना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई हैl
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता