सोपोर साइबर पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट्स' को लेकर प्राथमिकी दर्ज की, लोगों को की चेतावनी जारी
सोपोर, 1 जुलाई ( हि.स.)। सोपोर के साइबर पुलिस स्टेशन ने उन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जो 'म्यूल बैंक अकाउंट्स' (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले खाते) का इस्तेमाल करके साइबर धोखाधड़ी में मदद कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर वित्तीय अपराधों और उन नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे तेज़ अभियान का हिस्सा है जो धोखेबाजों को तीसरे पक्ष के बैंक खातों के ज़रिए गैर-कानूनी तरीके से हासिल किए गए पैसे को इधर-उधर करने या छिपाने में मदद करते हैं।
अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेक बुक, इंटरनेट बैंकिंग क्रेडेंशियल, यूपीआई आएडी , ओटीपी या कोई अन्य डिजिटल बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने पर अगर उनके खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी वाले लेन-देन के लिए किया जाता है तो वे आपराधिक कार्रवाई के लिए ज़िम्मेदार हो सकते हैं।
पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और दूसरों को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने देने के बदले आसान पैसे या कमीशन के लालच में न आएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता