जम्मू में सैनिक ने आत्महत्या की
Jun 22, 2026, 15:51 IST
जम्मू, 22 जून(हि.स.)। सोमवार सुबह नगरोटा कैंप में एक सैनिक ने आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों के मुताबिक लांस नायक अभिजीत नंदन जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित नगरोटा कैंप में अपने कमरे में फंदे से लटके पाए गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने कहा कि इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच-पड़ताल चल रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता