एसएमवीडीयू की शोधार्थी श्रिया नेगी को गणित में पीएचडी की उपाधि

 


जम्मू, 16 जुलाई (हि.स.)। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटड़ा ने शोधार्थी श्रिया नेगी, पुत्री नरेंद्र कुमार एवं पत्नी धरुण बाजल को गणित विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने प्रो. विजय कुमार भट के मार्गदर्शन में ए स्टडी ऑन ग्राफ पैरामीटर्स ऑफ सर्टेन मॉलेक्यूलर स्ट्रक्चर्स विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया।

अपने शोध के दौरान श्रिया नेगी ने कार्बन नैनोकोन्स, सिलिकॉन कार्बाइड संरचनाओं और बोरॉन नैनोट्यूब्स से जुड़े टोपोलॉजिकल इंडाइसेज़ पर कार्य किया। उनके शोध के आधार पर नौ शोधपत्र एससीआईई इंडेक्स्ड अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वह वर्ष 2022 से 2026 तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतिष्ठित इंस्पाइयर फेलोशिप की फेलो भी रही हैं जो उत्कृष्ट युवा शोधकर्ताओं को प्रदान की जाती है।

पीएचडी के दौरान उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित आईसीडीएमसी -2023 सहित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने शोध कार्य का प्रस्तुतीकरण किया तथा ग्राफ थ्योरी और तकनीकी लेखन से संबंधित कार्यशालाओं में भी भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा