'विकसित भारत एट द रेट 2047' का प्रसारण किया

 

जम्मू, 11 दिसंबर (हि.स.)। श्री माता वैष्णोदेवी विश्वविद्यालय में सोमवार को प्रधान मंत्री द्वारा भारत एट दी रेट 2047 का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भारत सरकार के 100वें स्वतंत्रता दिवस पर दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया। यह दृष्टिकोण आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल करता है।

प्रधान मंत्री ने देश के युवाओं से विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ भाग लेने का आह्वान किया क्योंकि उनके पास आवश्यक ऊर्जा है। और 2047 तक भारत को विकसित भारत की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की शक्ति, इच्छा, क्षमता, प्रतिभा और क्षमताएं है। उन्होंने विकसित भारत के दृष्टिकोण पर विचार करने और उसमें योगदान देने के लिए शिक्षकों, छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उन्हें देश के प्रत्येक युवा तक पहुंचने और विकसित भारत के दृष्टिकोण और मिशन को बताने के लिए आउटरीच कार्यक्रम शुरू करना चाहिए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान