अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
May 6, 2026, 17:37 IST
कठुआ, 06 मई (हि.स.)। नशामुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने एयरवां-नगरी क्षेत्र में 182 बोतल अवैध शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नगरी पुलिस चौकी की टीम ने एयरवां रोड पर गश्त के दौरान श्याम लाल निवासी जर्माल तहसील नगरी परोल को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 182 बोतल जेके एक्साइज व्हिस्की बरामद की गई। इस संबंध में थाना कठुआ में आबकारी अधिनियम की धारा 48 (ंए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया