हीरानगर में 381 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 


हीरानगर, 08 अगस्त (हि.स.)। नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने हीरानगर क्षेत्र में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 381 ग्राम गांजा जैसी नशीली पदार्थ बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार हीरानगर क्षेत्र में नाका ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 381 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र नारायण सिंह निवासी धरासिव जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़, हाल निवासी कूटा मोड़ तहसील हीरानगर के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना हीरानगर में एफआईआर नंबर 83/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस कठुआ ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की नशा तस्करी संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया