भद्रवाह के नलथी गांव में दो वाहनों की टक्कर में छह लोग घायल
डोडा, 5 अक्टूबर (हि.स)। सोमवार को डोडा जिले के भद्रवाह के नलथी गांव में दो वाहनों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि नलथी इलाके में दो मारुति कारों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को भद्रवाह के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घायलों की पहचान शफकत इकबाल (50) निवासी पसरी मोहल्ला भद्रवाह, सज्जाद अहमद (50) निवासी नगर भद्रवाह, मोहम्मद अयूब (62) निवासी लवांग कठुआ जिला, फिरदौस अहमद (54) निवासी सराफा मोहल्ला भद्रवाह, नसीर अहमद (55) निवासी नगर भद्रवाह और वसीम राजा (50) निवासी पसरी मोहल्ला भद्रवाह के रूप में हुई है।
इस सन्दर्भ में पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता