नशा मुक्त भारत अभियान के तहत महाविद्यालय में सिग्नेचर अभियान, युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

 


कठुआ/महानपुर, 13 मई (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें थीम पर एक सिग्नेचर अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में तथा डॉ. सपना देवी के आयोजन में संपन्न हुआ जिसका उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और नशा मुक्त समाज की स्थापना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने सिग्नेचर अभियान में हिस्सा लेते हुए नशे से दूर रहने की शपथ ली। साथ ही समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर डॉ. रूपली जसरोटिया, डॉ. सपना देवी, प्रो. बिंती शर्मा, डॉ. हिलाल, प्रो. मीनू, प्रो. रीनू, डॉ. मुश्ताक, मंगो राम, रमेश और अनु राधा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी अभियान में भाग लेकर सिग्नेचर किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के खतरे से सचेत करते हुए एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया