रक्षाबंधन पर श्री राम नाटक सभा ने किया ध्वजारोहण, रामलीला की तैयारियां शुरू

 




कठुआ, 28 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्री राम नाटक सभा कठुआ की ओर से रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सभा के प्रधान के नेतृत्व में श्रद्धालुओं व सदस्यों ने झंडा यात्रा भी निकाली।

ध्वजारोहण के साथ ही आगामी नवरात्रों में होने वाली रामलीला के मंचन की तैयारियों का शुभारंभ हो गया। परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन के बाद राम नाटक सभा के कलाकार रामलीला की विभिन्न भूमिकाओं के लिए रिहर्सल शुरू करते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार से कलाकारों ने अभ्यास का दौर शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि नवरात्रों के दौरान कठुआ के रामलीला मैदान में रामलीला का भव्य मंचन किया जाता है। इसमें सभा के कलाकार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान सहित विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं निभाते हैं। ध्वजारोहण के साथ ही रामलीला को लेकर कलाकारों और आयोजकों में उत्साह देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया