श्री गुरु रविदास सभा जम्मू में मुफ्त ओपीडी सेवा शुरू करेगी

 


जम्मू,, 28 मई (हि.स.)।

श्री गुरु रविदास सभा ने समाज को बेहतर स्वास्थ्य और शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1 जून 2026 से कृष्णा नगर जम्मू स्थित गुरुद्वारा परिसर में निशुल्क चैरिटेबल ओपीडी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। सभा के अध्यक्ष इंजीनियर आर.सी. भसीन के नेतृत्व में लिए गए निर्णय के अनुसार ओपीडी सेवाएं प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी जहां विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर रोटेशन के आधार पर अपनी सेवाएं देंगे। इसमें फिजिशियन, सर्जन, ऑर्थोपेडिक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, गायनेकोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिशियन शामिल होंगे। सभा ने आम लोगों से इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

इसके अलावा जल्द ही निशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं, कंप्यूटर क्लास और लाइब्रेरी सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। प्रेस वार्ता में सभा की कार्यकारिणी के कई सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता