श्री अमरनाथ जी यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई 2026 को शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन पर समाप्त-उपराज्यपाल

 

जम्मू, 12 अप्रैल (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज घोषणा की कि श्री अमरनाथ जी यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई 2026 को शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन पर समाप्त होगी, जो कुल 57 दिनों तक चलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रथम पूजा 1lll29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आयोजित की जाएगी। जम्मू lके लोक भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करतेl हुए उपराज्यपाल ने कहा कि यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 को ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से शुरू होगा। उपराज्यपाल ने कहा कि पंजीकरण सुविधा देश भर मेंlllll जेएंडके बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की 554 शाखाओं में उपलब्ध होगी। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक पंजीकृत तीर्थयात्री और सेवा प्रदाता को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) जारी किया जाएगा।

पंजीकृत तीर्थयात्रियों को समूह दुर्घटना बीमा मिलेगा जिसमें बीमा राशि बढ़ाकर प्रति व्यक्ति 10 लाख. टट्टुओं की आकस्मिक और प्राकृतिक दोनों मौतों के लिए कवरेज-राष्ट्रीय पशुधन मिशन के माध्यम से प्रति पशु 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उपराज्यपाल ने कहा कि पवित्र गुफा तक और पवित्र गुफा से पंजतरणी तक बालटाल अक्ष के साथ ग्रिड बिजली की आपूर्ति उपलब्ध होगी। यात्रा ट्रैकों को पर्याप्त रूप से रोशन किया जाएगा। तीर्थयात्रियों को यात्रा में आसानी के लिए विभिन्न ई-सेवाएं और टट्टू, पिट्ठू, पालकी आदि किराए पर लेने के लिए प्री-पेड प्रणाली उपलब्ध होगी। यात्री निवास सुविधाएं बालटाल, पंथा चौक (श्रीनगर), नुनवान और चंद्रकोट में उपलब्ध होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह