श्रेया सिंघल ने संभाला सूचना निदेशक जम्मू-कश्मीर का पदभार

 


जम्मू, 01 अप्रैल (हि.स.)। आईएएस अधिकारी श्रेया सिंघल ने बुधवार को सूचना निदेशक, जम्मू-कश्मीर का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने पारदर्शी, समयबद्ध और जन-केंद्रित सूचना प्रसार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग सरकार और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है और विकासात्मक योजनाओं व कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना आवश्यक है।

नव नियुक्त निदेशक ने संचार रणनीतियों को आधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग को बढ़ाने, मीडिया समन्वय को सुदृढ़ करने और हितधारकों के साथ सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सूचना (मुख्यालय) डॉ. ज़हूर अहमद रैना, संयुक्त निदेशक सूचना जम्मू दीपक दुबे, उप निदेशक सूचना (पीआर एंड एवी) जाविद अहमद राथर सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा