कुलगाम में आतंकी के मारे जाने और सुरक्षाबलों की कामयाबी पर डोगरा फ्रंट शिवसेना ने मनाया जश्न
Nov 18, 2026, 15:16 IST
जम्मू,, 18 नवंबर (हि.स.)।
कुलगाम में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान आतंकी के मारे जाने और सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी पर डोगरा फ्रंट शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई की सराहना करते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए। संगठन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। डोगरा फ्रंट शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता बताया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रति अपना समर्थन भी जताया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता