बिशनाह में कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Oct 10, 2026, 18:51 IST
जम्मू,, 10 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू जिले के बिशनाह क्षेत्र में कांग्रेस नेता नीरज कुंदन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर नीरज कुंदन ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता द्वारका चौधरी, अजय लाखोत्रा और विजय तरगोत्रा सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी में शामिल हुए युवाओं का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। युवाओं के पार्टी में शामिल होने को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता