नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता हरबंस सिंह का जम्मू में निधन
जम्मू, 12 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार हरबंस सिंह का आज सुबह जम्मू में निधन हो गया।
हरबंस सिंह लंबे समय से नेशनल कॉन्फ्रेंस से जुड़े हुए थे और जम्मू-कश्मीर की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
इसके अलावा वह डॉ. फारूक अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनका निधन नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए एक दुखद क्षति है।
हरबंस सिंह के निधन के कारणों और अंतिम संस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता