बर्फीले क्षेत्रों में 17 अगस्त से शुरू होगी जनगणना-2027 की सेल्फ एन्यूमरेशन
Aug 16, 2026, 18:00 IST
कठुआ, 16 अगस्त (हि.स.)। जनगणना-2027 के तहत बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। कठुआ जिले में इसके तहत ब्लॉक बनी के सभी 33 गांव, लोहाई-मल्हार के 11 गांव, बिलावर के मरहून व ध्योता तथा महानपुर के धार महानपुर व धार खौड़ गांव शामिल हैं। जिला प्रशासन कठुआ ने इन क्षेत्रों के निवासियों से निर्धारित अवधि में सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया में भाग लेकर जनगणना-2027 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया