सुरक्षा परिदृश्य गंभीर, इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता: विधानसभा अध्यक्ष
जम्मू, 31 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा परिदृश्य को हल्के में नहीं लिया जा सकता है उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछली घटनाओं को वर्तमान निर्णयों का मार्गदर्शन करना चाहिए। नेशनल कॉन्फ्रेंस मुख्यालय और कई विधायकों से सुरक्षा कवर वापस लेने पर चर्चा के बाद हस्तक्षेप करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसी स्थितियों का अनुभव किया है वे जोखिमों को बेहतर ढंग से समझते हैं। उन्होंने कहा कि सुधार के दावों के बावजूद स्थिति अब भी सावधानी की मांग करती है उन्होंने कहा कि पिछली सुरक्षा घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हमें सतर्क रहना चाहिए। सुरक्षा के साथ लापरवाही नहीं बरती जा सकती। स्पीकर ने कहा कि अगर प्रशासन मानता है कि स्थिति पूरी तरह से सामान्य है तो उसे स्पष्ट रूप से जम्मू-कश्मीर को जोखिम मुक्त क्षेत्र घोषित करना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विधायकों द्वारा उठाई गई चिंताओं को संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लिया जाएगाl
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता