मल्हार चोरी कांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद

 


कठुआ, 22 अगस्त (हि.स.)। मल्हार पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।

जानकारी के अनुसार यह मामला थाना मल्हार में दर्ज एफआईआर नंबर 11/2026 धारा 305/331(3) बीएनएस से संबंधित है। मामले में पुलिस ने पहले गांव भूंड तहसील बसोहली निवासी रुस्तम सहराब को गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब अख्तर हुसैन पुत्र अब्दुल राशिद निवासी सुरजन चालोग तहसील बनी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और जांच के दौरान उससे भी चोरी के लाखों रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी सामने आई है जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी और चोरी की शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। कार्रवाई थाना मल्हार की पुलिस टीम ने एसएचओ मल्हार के नेतृत्व में एसपी ऑपरेशन अपर कठुआ और डीएसपी ऑपरेशन मल्हार की निगरानी में की। मामले में आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया