पुलवामा के राजपोरा में स्कूल बस पलटी, 13 लोग घायल
पुलवामा, 11 नवंबर (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में स्थित द्राबगाम में बुधवार को एक स्कूल बस पलट गई जिससे 11 छात्रों और दो शिक्षकों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि द्राबगाम में एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 11 छात्रों और दो शिक्षकों समेत 13 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को पहले सीएचसी राजपोरा ले जाया गया जहां से कुछ लोगों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल पुलवामा रेफर कर दिया गया।
इस बीच पुलवामा के डिप्टी कमिश्नर के.के. सिद्धा ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि दो छात्रों को एसएमएचएस अस्पताल रेफर किया गया जबकि एक-एक छात्र को एसकेआईएमएस सौरा और श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता